Home JAUNPUR Jaunpur: गोड़िला बाजार में रामलीला मंचन का हुआ शुभारम्भ
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत गोड़िला फाटक बाजार में श्री बजरंग नवयुवक रामलीला समिति द्वारा रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि ताखा पश्चिम प्रधान प्रतिनिधि बांके लाल राजभर ने फीता काटकर श्री गणेश आरती के साथ किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान राम भारत की आत्मा हैं। प्रत्येक हिन्दू के दिलों में बसते हैं। आज के लोग भगवान राम के आदर्शाें से विमुख होते जा रहे हैं। इस कारण समाज में अपराध बढ़ रहे हैं।
भगवान राम के आदर्श जीवन को लोग अपनी जीवनशैली से जोड़ें तो समाज में सुख—शांति कायम हो जायेगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहित गुप्ता व उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। गणेश वंदना के बाद शिव—पार्वती संवाद, नारद मोह व रावण की लीलाओं का मंचन राजेश गुप्ता के निर्देशन में हुआ।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, बृजेश गुप्ता, शशिकांत विश्वकर्मा, सन्तोष भारती, पप्पू शर्मा, अनुप श्रीवास्तव, दीपक प्रजापति, सतेन्द्र चौहान, अंगद गुप्ता, आकाश साहू, सूरज साहू, सुरेश गुप्ता, राम उदार विश्वकर्मा, मिथिलेश प्रजापति, अंकित गुप्ता, श्याम नारायन गुप्ता, शिवा शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।