Jaunpur: सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने अभिव्यक्ति सीजन 3 में किया ‘अखण्ड एवं अलौकिक भारत’ का आयोजन

  • नारी शक्ति वन्दन अधिनियम दिलायेगा महिलाओं को हक: गिरीश चन्द्र

  • सामूहिक प्रयास से ही होगा नारी सशक्तिकरण: ज्ञान प्रकाश सिंह

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अभिव्यक्ति सीजन 3 के अंतर्गत अखंड एवं अलौकिक भारत के नाम एक सांस्कृतिक संध्या समारोह का आयोजन नगर के शिया पीजी कॉलेज के मैदान पर हुआ। इसी के अन्तर्गत युवतियों के आत्म विकास हेतु एक प्रतियोगिता के माध्यम से उनके द्वारा भारतीय गणतंत्र के विविध राज्यों के सांस्कृतिक समृद्धि एवं एकता के प्रतीक रंगारंग परिधान में प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शन किया गया।

 

इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री, संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, विशिष्ट अतिथिगण पूर्व विधायक सुषमा पटेल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ क्षितिज शर्मा, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, सीए राजेश राज गुप्ता, आरएसएस के प्रान्त कार्यवाह मुरली पाल, डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉ पवन चौरसिया, प्रदीप सिंह, नारायण चौरसिया, डॉ बृजेश कन्नौजिया सहित सखी वेलफेयर की सखियों ने दीप प्रज्वलित करके किया।

तत्पश्चात समाजसेवी/भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनका शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है तथा उनके आत्म विकास के लिए सभी सामाजिक संस्थाओं को बढ़-चढ़कर उनके लिए इस तरह के प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए।
मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने नारी सशक्तिकरण के लिए सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि सरकार नारी सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध है तथा नारी शक्ति बंधन अधिनियम महिलाओं को उनका हक दिलाने में एक कारगर कानून साबित होगा।
विशिष्ट अतिथि सुषमा पटेल ने कहा कि यदपि सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है लेकिन समाज की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वह आधी आबादी के साथ कदम में कदम मिलाकर चले। अखंड एवं अलौकिक भारत थीम पर आधारित प्रतिभागियों ने भारत के विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में रंगारंग प्रदर्शन करके उपस्थित जनमानस का मन मोह लिया।
निर्णायक मण्डल सदस्य ज्योति कपूर, ममता उपाध्याय, शर्मिला सिंह, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव ने अपना निर्णय सुनाते हुए हिमाचल प्रदेश के परिधान में तनु प्रजापति को विनर, छत्तीसगढ़ के परिधान में हिमांशी साहू को फर्स्ट रनर अप तथा अरुणाचल प्रदेश के परिधान में सुसज्जित प्रकृति श्रीवास्तव को सेकंड रनर घोषित किया।
अभिव्यक्ति सीजन 3 में प्रियांशी जायसवाल, गुलफाम, टीडीएमसी स्कूल के बच्चों तथा आशीष त्रिपाठी द्वारा प्रशिक्षित बच्चों ने सामूहिक राष्ट्रभक्ति प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भाव—विभोर कर दिया। फाउंडेशन टीम द्वारा समारोह में योगदान के लिए प्रायोजकों का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
इवेंट पार्टनर रौनक़ गुप्ता, कोरियोग्राफर राज सिंह चौधरी, मेकअप पार्टनर सी 3 छोटी तिवारी, फोटोग्राफी पार्टनर कन्हैया केसरवानी, वीडियोग्राफी पार्टनर स्वयं जायसवाल, सपोर्टिंग क्रिएटिव टीम में आशीष त्रिपाठी, पीयूष मौर्य, सागर सिंह, अंकित साहू, शुभम गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था की महासचिव अर्चना सिंह ने किया। उपस्थित अतिथियों एवं जनमानस का स्वागत संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने किया। अन्त में आयोजन समिति की अध्यक्ष सखी शीला राय ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संजय केडिया, सरला महेश्वरी, स्वर्णिमा जायसवाल, सरिता निगम, तसनीम जैदी, पिंकी जायसवाल, चेतना साहू, रजनी साहू, विभा साहू, उमा गुप्ता, रूपम शुक्ल, मीनू बरनवाल, संचिता बैंकर, शकुन्तला मौर्य, शशि मिश्र, कामना सिंह, प्रतिमा गुप्ता, आरती सिंह, साधना साहू, सुहानी शाह, समाजसेवी कृष्ण कुमार जायसवाल. डॉ ब्रह्मेश शुक्ल, दिलीप तिवारी, डा. मनोज वत्स, राजेश कुमार सहित जनपद के तमाम स्वयंसेवी संस्थाएं के प्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here