Jaunpur: श्रीराम ने बालि का किया वध, हनुमान ने किया लंका दहन

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा लोहरियांव में रामलीला का सर्वश्रेष्ठ मंचन किया जाता है। ऐसा कई जिलों में भी देखने को नहीं मिलता। इस बार राम—सुग्रीव मित्रता, बालि वध, लंका दहन का सभी पात्रों द्वारा बहुत ही सुंदर मंचन किया गया जहां बालि के कर्मों के आधार पर प्रभु राम (प्रदुम) ने उनका वध किया।
बालि (पंकज) के मरणासन्न का दृश्य सभी को रोने पर विवश कर दिया। बालि मरते समय पुत्र अंगद (नीरज) को सुग्रीव को सौंप दिया। वहीं हनुमान (गुलाब) ने सीता (मन्नू मौर्य) का पता लगाने के बाद फल खाकर पेड़ उजाड़ते समय सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। पूरे अशोक वाटिका में उथल-पुथल कर दिये।
अक्षय कुमार (पवन) को यमराज के पास पहुंचाकर लंका में आग लगाकर विध्वंस कर दिये। भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने खूब तालियां बजायी। जय श्रीराम के नारे भी लगाये। लक्ष्मण (रूपचंद), जामवंत (राकेश), लंकानी (स्वप्निल), तारा (दीपक), अंकित, अमन, सिंपल, बाबा, अकबाल, वीरेंद्र आदि पात्र अपना सराहनीय योगदान दिया।

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here