-
वैदिक सेना के विचार गोष्ठी में शामिल हुये प्रदेश के कई जिलाध्यक्ष
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जिले के शहेरुआ में वैदिक सेना द्वारा विचार गोष्ठी एंव मिलन समारोह का आयोजन हुआ जहां लखनऊ, सुल्तानपुर, गंगापार वाराणसी, प्रयागराज सहित प्रदेश के कई जनपद से वैदिक पाठी ब्राह्मण एकत्रित हुए और अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत श्याम नारायण भागर्व द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए वैदिक सेना प्रमुख श्याम नारायण भार्गव ने 7 सूत्रीय उद्देश्य पर प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि वैदिक पाठी ब्राह्मणों को दहेज प्रथा, बाल विवाह, छुआ-छूत वैश्यावृत्ति, नशाखोरी जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए संकल्पित होना होगा।
बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होने बताया कि समाज में बालक- बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, सामाजिक धार्मिक, राजनैतिक एंव बौद्धिक विकास की ओर ध्यान देने की जरुरत है। आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के उत्थान के लिए उद्योगों को स्थापित कराकर उन्हें आत्म निर्भर बनाने का प्रयास करें।
वक्ता के तौर पर बोलते हुए अधिवक्ता राजकुमार दुबे ने वेद पाठी ब्राह्मणों के साथ हो रहे उपेक्षा व उसके निस्तारण विषयक की ओर सभी का ध्यान आकृष्ट कराया। इसके पश्चात राम नारायण मिश्र, प्रेमशंकर पांडेय, शिवम तिवारी, लकी दुबे, संदीप मिश्र, सत्यम भार्गव, दिनेश तिवारी आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टीनेंट प्रमोद मिश्र, आयोजन गिरीश चन्द्र मिश्र व संयोजन संदीप मिश्र ने किया।
इस अवसर पर महेन्द्र मिश्र जिलाध्यक्ष लखनऊ, गोपाल उपाध्याय जिलाध्यक्ष वाराणसी, नरेन्द्र मिश्र जिलाध्यक्ष गंगापार, लालता प्रसाद मिश्र, सदाशिव मिश्र, अनिल मिश्र, त्रिवेणी मिश्र, माता प्रसाद तिवारी, रामशिरोमणि, सुभाष चन्द्र, हरि प्रसाद मिश्र, मुकेश दुबे, विमल दुबे, श्याम शंकर दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।