गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देशन में समस्त थानों की महिला बीट अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्रों में चौपाल लगाकर बालिकाओं को जागरूक किया गया।
महिला सम्बन्धी साइबर अपराध के सम्बन्ध में जागरुक कर महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पाक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गई।
महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टाप सेन्टर 181, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर 102, एम्बुलेन्स सेवा 108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा आपरेशन बचपन के तहत बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर बालिकाओं वा महिलाओं को जागरूक किया गया।