रविन्द्र कुमार
उरई, जालौन। अध्यक्ष उ०प्र० गौ सेवा आयोग श्याम बिहारी गुप्ता एवं सदस्य राजेश सिंह ने जिलाधिकारी के साथ ग्राम चमारी स्थित गौशाला का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिय। इस दौरान पानी, भूसा व हरा चारा की पर्याप्त व्यवस्था देख गौवंशों को गुड चना खिलाया। गौशाला में सरंक्षित गौवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा सहित अन्य खानपान की वस्तु उपलब्ध मिली।
गौशाला में साफ सफाई के उचित प्रबंध होने पर सन्तोष व्यक्त किया। साथ ही बीमार गौवंश की सूचना पशु चिकित्सा अधिकारी को दें। समय—समय पर चिकित्सक गौवंशों का स्वास्थ परीक्षण करते रहे। गौवंशों के लिए खान-पान सहित अन्य चीजों की पर्याप्त सुविधा है। गौशाला में भूसे का स्टॉक व रख रखाव देखा।
गौशाला में संरक्षित गौवंश व गौवंश के छोटे-छोटे बछिया बछड़ों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिये जाने हेतु पशु चिकित्सक नियमित उपचार हेतु भ्रमणशील रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र श्रीवास, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, मुख्य पशु अधिकारी मनोज अवस्थी, ग्राम प्रधान, गौशाला संचालिका एनजीओ से विनीता पाण्डेय आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।