Home JAUNPUR Jaunpur: 108 एवं 102 एम्बुलेंस के बर्खास्त 9000 कर्मचारियों ने की आंदोलन...
विवेक त्रिपाठी
जौनपुर। 108 एवं 102 कर्मचारी संघ ने आगामी 11 नवंबर को राजधानी लखनऊ में एक बड़ा आन्दोलन करने का एलान किया है। संगठन के प्रदेश महामंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि पिछले 3 सालों से चल रहे संघर्ष के बाद बर्खास्त 9000 एम्बुलेंस कर्मचारी इटावा से लखनऊ तक की पैदल न्याय यात्रा पूरी की जो स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हुई।
नीतीश कुमार ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर नोटिस जीवीके जो सेवा प्रदाता कंपनी एम्बुलेंस की है, उसके गेट पर चस्पा किया गया था लेकिन कंपनी ने लगातार प्रशानिक नोटिसों को नजरअंदाज किया है। वार्ता के लिए तैयार नहीं हैं। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक की जहां निर्णय लिया गया कि 11 नवम्बर को कम से कम 10000 कर्मचारियों के साथ घेराव किया जायेगा।
ज्ञापन में मांग की गयी कि 9000 बर्खास्त कर्मचारियों को वेतन सहित बहाल किया जाय। ड्यूटी के दौरान लिए गए ईएमटी से 45000 रुपये की डीडी एवं पायलट की 25000 रुपये की डीडी वापस किया जाय। 5 वर्ष पूरे होने वाले कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि का भुगतान किया जाय। कोरोना काल में शहीद कर्मचारियों के लिए 50 लाख का बीमा दिया जाय।
2012 से 2024 तक का ओवर टाइम का भुगतान किया जाय। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो यह आंदोलन करो या मरो का रूप ले लेगा। उक्त प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय, कोषाध्यक्ष सुशील पांडेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी शरद यादव सहित तमाम कर्मचारी शामिल होंगे।