-
सूची को कार्यालय में किया गया चस्पा
रूपा गोयल
बांदा। भाजपा संगठन महापर्व 2024 को लेकर सक्रिय सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्यों की सूची जारी कर दी गई। भाजपा कार्यालय के सूचना बोर्ड पर सूची चस्पा करते हुए जिला सत्यापन अधिकारी चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा संगठन में लोकतांत्रिक तरीके से सदस्य बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य बनाकर अब सांगठनिक चुनाव कराए जाएंगे। इसी के तहत सक्रिय सदस्यता सूची का प्रदर्शन भाजपा जिला कार्यालय पर किया गया। कार्यकर्ता इसको देख सकते हैं।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि जनपद बांदा में सक्रिय सदस्यता सूची जिला सत्यापन प्रमुख चक्रपाणि त्रिपाठी के सत्यापन के बाद जिला अध्यक्ष संजय सिंह, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व अन्य भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी 16 मंडलों की घोषित 1018 सक्रिय सदस्यों की सूची कार्यालय में प्रदर्शित कर सूचना बोर्ड में चस्पा की गई है। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि देश में सिर्फ भाजपा ही कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है इसलिए भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने कार्य व्यवहार में संगठन को ही सर्वाेपरि मानता है।
बाकी दल जैसे कांग्रेस, सपा, बसपा एक परिवार से संचालित हाने वाली पार्टियां हैं जहां किसी व्यक्ति विशेष के परिवार का ही वर्चस्व रहता है। इस दौरान जिला सत्यापन सह प्रमुख अखिलेश दीक्षित तथा विवेकानन्द गुप्त,आशुतोष मिश्रा, उत्तम सक्सेना, देशराज सिंह, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, जिला सह चुनाव अधिकारी दिलीप तिवारी, मंडल अध्यक्ष श्यामबाबू पाल, अनूप सिंह, लखन राजपूत, धीरेन्द्र सिंह, अनिल प्रजापति, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।