Home JAUNPUR Jaunpur: छठ माई की गीत से गूंजा भामा शाह नमामि गंगे गोमती...
-
स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को दी गयी श्रद्धांजलि
अंकित जायसवाल
जौनपुर। लोक आस्था का महापर्व छठ पर गुरुवार की शाम को भोजपुरी विकास मंच व छठ पूजा आयोजन समिति की ओर से भामा शाह नमामि गंगे गोमती घाट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रख्यात शास्त्रीय गायिका विदुषी वर्मा के गीतों से देर रात तक गोमती घाट गूंजता रहा।
प्रसिद्ध देवी गीत गायक आशीष पाठक अमृत, अवधेश पाठक, अभिषेक मयंक, दीपक पाठक देव, विवेक मिश्रा वरदान, चिंटू सरगम, गुलाब राही, गायिका कुसुमलता सोनकर, सविता पाठक ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया। वहीं फ्रेंड डांस ग्रुप के सलमान खान की टीम ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी/भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. क्षितिज शर्मा, प्रो. आरएन त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या व समाजसेवी अनुराग सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
छठ महोत्सव के पहले स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि भी दी गई। सभी कलाकारों को भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जिन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दूसरा छठ महोत्सव का कार्यक्रम सफल रहा। आने वाले समय में इससे भी भव्य कार्यक्रम का अयोजन किया जाएग।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ रामसूरत मौर्या, जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह, पप्पू माली, भाजपा नेता अजय सिंह, सुधांशु सिंह, खुर्शीद अनवर खान, आभूषण व्यवसायी सूरज सोनी, स्वच्छ गोमती अभियान के अगुवा गौतम गुप्ता, समाजसेवी बबलू दुबे, पत्रकार दीपक सिंह, संजय अस्थाना, अमित निगम, मीडिया प्रभारी वन्देश सिंह सहित छठ पूजा समिति के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन अवनींद्र तिवारी व सलमान शेख ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर आये समस्त आगंतुओं का स्वागत व आभार भोजपुरी विकास मंच के सचिव राजकुमार सिंह पत्रकार किया।