Jaunpur: जायसवाल समाज के कुलदेवता की जयंती 8 नवम्बर को मनेगी: जय प्रकाश

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur
  • सामूहिक पूजन एवं दीपदान के साथ ही आयोजित होगी विचार गोष्ठी

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। भगवान विष्णु के अंशावतार एवं जायसवाल समाज (कलवार जाति) के कुलवंशज राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती 8 नवम्बर दिन शुक्रवार को मनायी जायेगी। यह आयोजन नगर के सब्जी मण्डी में स्थित श्री जायसवाल सभा (धर्मशाला) के प्रांगण में सायं 5 से रात्रि 8 बजे तक मनायी जायेगी। इस आशय की जानकारी अध्यक्ष जय प्रकाश जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। वहीं मंत्री मनीष जायसवाल ने बताया कि उक्त अवसर पर सामूहिक पूजन एवं दीपदान किया जायेगा। साथ ही गोष्ठी करके अपने कुलदेवता के चरित्र वर्णन पर विचार प्रकट किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक डा. ओम प्रकाश गुप्त ने समस्त स्वजातीय बन्धुओं से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here