छात्रों को कराया गया जंगल का भ्रमण

गोविन्द वर्मा
मसौली, बाराबंकी। इको पर्यटन के शुभ आरम्भ पर नियामतपुर जंगल का उच्च प्राथमिक विद्यालय मुश्कीनगर के छात्र छात्राओं को भ्रमण कराया गया। विकास खण्ड मसौली के अन्तर्गत नियामतपुर जंगल में पाये जाने वाले पशु पक्षियों एवं पेड़ों की प्रजातियों के सम्बन्ध में जानकारी देने व पहचान कराने हेतु छात्रों को भ्रमण के दौरान पशु पक्षियों एवं पेड़ों की प्रजातियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
उन्हें बताया गया कि जीव-जन्तु, पक्षी एवं पेड-पौधे पारिस्थिकीय संतुलन बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते प्रदूषण, तापमान, जलवायु परिवर्तन, संसाधनों का अत्यधिक दोहन आदि कारणों से जीव-जन्तुओं, पक्षियों के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा है। छात्रों को प्रेरित किया गया कि हम सब मिलकर वन सहित वन्य जीवों की सुरक्षा कर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर वन दरोगा दीपक कुमार, वनरक्षक सतीश मिश्रा, गोविन्द कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुश्कीनगर प्रधानाध्यापिका प्रतिभा द्विवेदी, सहायक अध्यापिका शोभा गुप्ता, अजय गुप्ता, अजीत कुमार सहित छात्र—छात्राएं मौजूद रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here