जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

सन्दीप पाण्डेय
रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने डलमऊ के राजकीय धान क्रय केंद्र, कठगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद में तेजी लाई जाए और क्रय केंद्र पर किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए। उन्हें लाइन में ना लगाया जाए और समय से उनके धानो का क्रय किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को समझें और उनका समय पर समाधान करें। धान खरीद की प्रक्रिया में कोई देरी न हो और किसानों को उनकी उपज का मूल्य सही समय पर मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि अब तक क्रय किए गए धानो का रखरखाव ठीक प्रकार से किया जाए। धान को नमी से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। किसानों को क्रय केंद्र पर अपने धानो की बिक्री करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए प्रचार-प्रसार भी कराया जाए। इस मौके पर ज्वॉइन मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा मौजूद रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here