शिवेन्द्र नारायण तिवारी/प्रकाश तिवारी
नारीबारी, प्रयागराज। थाना क्षेत्र शंकरगढ़ के नारीबारी चौकी अंतर्गत ऑटो की जोरदार टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शिवभान पटेल 40 वर्ष पुत्र भुलाई प्रताप पटेल निवासी बरा फरहदी थाना सोहागी मध्य प्रदेश नारीबारी की ओर से अपने घर जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही ऑटो ने जोरदार टक्कर दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार शिवभान पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसकी सूचना तुरंत नारीबारी चौकी में दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नारीबारी अनुराग यादव ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने घायल की स्थिति नाजुक होता देख तत्काल एसआरएन के लिए रेफर कर दिया।