पवन मिश्रा
कौशाम्बी। मंझनपुर तहसील के रानीपुर हटवा यमुना कछार में कई गांव के किसानों द्वारा सरकार के आदेश को दरकिनार कर धान के खेतों में धान का अवशेष अर्थात पराली जलाने की घटनाएं हो रही है।
राजस्व विभाग अनजान बना है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो दिन पहले जुर्माने में इजाफा करते हुए दोगुना कर दिया गया है लेकिन किसानों को कोर्ट के आदेश की कोई परवाह नहीं है।
मंझनपुर तहसील के रानीपुर हटवा यमुना कछार के कई गांव में किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने की घटनाएं घटित हो रही है लेकिन क्षेत्रीय लेखपालों द्वारा किसानों के साथ किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे क्षेत्र के सैकड़ो किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाकर आसमान को दूषित किया जा रहा है। किसानों द्वारा प्रदेश सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए पराली जलाने की कई दिन से घटनाएं घटित हो रहे हैं।