Jaunpur: कम्बल एवं पुस्तक पाकर हर्षित हुये लाभार्थी

  • राजनीति नहीं, सेवा करना है उद्देश्य: प्रमोद पाठक

तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को मुरलीधर पाठक की स्मृति में बने मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 4000 कंबल, 11000 नोट बुक वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
प्राप्त मुरलीधर जी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र प्रमोद पाठक संचालक मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 4000 कंबल एवं 11000 नोट बुक का जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया इस दौरान देखा गया कि कम्बल एवं पुस्तक पाकर लाभार्थी काफी हर्षित हुये। इसी के साथ राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम शुभारंभ सर्वप्रथम मुरलीधर पाठक के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया जिसके बाद उपस्थित सभी अतिथियों को ट्रस्ट के संचालक प्रमोद पाठक द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने बताया कि जो इस प्रकार की सामाजिक कार्यों का संचालन करते हैं, वह वास्तव में बधाई के पात्र हैं।
कुछ बड़ा करने के लिए कुछ करना होता है। ऐसे में अनिश्चित चीज को पाने के लिए निश्चित चीज को छोड़ना होता है। तत्पश्चात रमेश चंद्र मिश्र विधायक बदलापुर ने प्रमोद पाठक को बधाई देते हुए अपने जौनपुर के गौरवशाली वर्तमान को लोगों के बीच प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विधायक टी. राम, आईपीएस नारायण उपाध्याय, रामसूरत दुबे पूर्व मंडल आयुक्त, अनुराग पांडेय ने भी अपने विचार रखे।
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने प्रमोद पाठक की सराहना करते आये सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा उपस्थित संगीतकार, गायक मनोहर सिंह एवं अल्का सिंह पहाड़ियां के गीतों को सुनकर उपस्थित जनसमूह मंत्र—मुग्ध हो गयी।
हास्य कवि अशोक मिश्र ने अपने अनोखे अंदाज से लोगों को हंसाने का कार्य किये। अंत में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक प्रमोद पाठक उद्योगपति ने बताया कि मेरा उद्देश्य राजनीति करना नहीं, अपितु सेवा करना है और मैं आप सभी से वादा करता हूं कि मैं अपना यह संकल्प आजीवन निभाऊंगा।
कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा, लाल उपाध्याय, चंदन त्रिपाठी, डा. सुनीलमणि त्रिपाठी, डा. जय प्रकाश त्रिपाठी, बृजेश तिवारी, धीरज गुप्ता सहित क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शुभम काशी और आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here