-
दो दिवसीय महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरा जलवा, मंत्र—मुग्ध हुये लोग
-
आयोजन समिति ने तमाम हस्तियों के कार्यों को देखते हुये किया सम्मानित
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। भोजपुरी विकास मंच एवं छठ पूजा समिति जौनपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय छठ महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। गायक कलाकारों के छठ गीतों से जौनपुर गूंज उठा। नगर के नमामि गंगे (भामा शाह) घाट पर आयोजित छठ महोत्सव में अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान गुरुवार की शाम कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी तो शुक्रवार को सभी को सम्मानित किया गया।
भोजपुरी विकास मंच की ओर से कार्यक्रम संयोजक राजकुमार सिंह, सह संयोजक राहुल सिंह, विवेक मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीलमणि सिंह, अजय सिंह, राजकुमार रघुवंशी, आदित्य निकुंभ, आलोक गुप्ता, बृजेश मौर्या, उर्वशी सिंह, बीना सिंह, शशिबाला सिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
शुक्रवार की तड़के छठ महोत्सव की शुरुआत रिटायर्ड जिला जज अजय श्रीवास्तव, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्रवीर विक्रम सिंह, कथा वाचक रजनीकांत द्विवेदी, समाजसेवी सोमेश्वर केसरवानी ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इसके बाद वाराणसी से आयीं प्रख्यात शास्त्रीय गायिका विदुषी वर्मा के राग जौनपुरी और छठ गीत से हुआ। आशीष पाठक अमृत, मनोज सोनी कोमल, विवेक मिश्र वरदान, अवधेश पाठक, आल्हा गायिका कुसुमलता सोनकर, मितुल माहिया, राहुल चंद्रा, ज्योति सिंह बुलबुल, बृजेश बाबा आदि ने छठ गीतों की शानदार प्रस्तुति से लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया।
सभी कलाकारों और आयोजन मंडल के सदस्य गौतम गुप्ता, राहुल सिंह, मनीष राय, राजू सिंह, गोविंदा मिश्रा, नवीन सिंह, प्रतीक सिंह को अतिथियों द्वारा और भोजपुरी विकास मंच की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पत्रकार संजय अस्थाना, वंदेश सिंह, दीपक सिंह एवं सलमान शेख को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
घाटों पर साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था के लिए सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, सफाई सुपरवाइजर मोहम्मद शाहिद समेत 4 सफाई मित्रों को भी सम्मानित किया गया। महोत्सव का संचालन अवनींद्र तिवारी और सलमान शेख ने संयुक्त रूप से किया। छठ महोत्सव के समापन पर सभी अतिथियों और कलाकारों द्वारा एक साथ पद्म भूषण स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को स्वरांजलि दी गयी।