Jaunpur: देव दीपावली महोत्सव : 51 हजार दीपों से जगमग होगा मां शीतला चौकियां धाम, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • एक दिन पहले कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का भी होगा

  • आगमनप्रशासन के साथ बैठक करके कार्यक्रम की तय की गयी रूप—रेखा

बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में 15 नवंबर को भव्य देव दीपावली का आयोजन होगा। मां का दरबार व सरोवर 51 हज़ार दीपों व झालरों से जगमग होगा। भिन्न—भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे जिसकी रूप—रेखा तैयार कर ली गई है।
एक दिन पहले यानी 14 नवंबर को कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का भी आगमन होगा। मां शीतला का दर्शन करेंगे। शुक्रवार शाम प्रशासन के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यव्स्था, पार्किंग आदि विषयों पर चर्चा कर कार्य विधि को अंतिम रूप दिया गया।
मां श्री शीतला धाम कुण्ड कार्य समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया है। कार्यसमिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी महंत चौकियां धाम ने बताया कि 14 नवंबर को अनिरूद्धाचार्य जी का आगमन होगा। मां शीतला का दर्शन पूजन कर प्रस्थान करेंगे। 15 नवंबर को देव दिपावली के दिन गोरखपुर सांसद व भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन का आगमन होगा।
इस अवसर संयोजक सतीश कृष्ण तिवारी, अध्यक्ष विनय त्रिपाठी, एसपी सिटी अरविंद वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, कोषाध्यक्ष संजय माली, उपाध्यक्ष अनिल सोनकर, महामंत्री जय बिंद, पवन उपाध्याय, सुमित त्रिपाठी, गुड्डू त्रिपाठी, संतोष सोनकर, सुरेंद्र माली, शीतला चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी सहित तमाम लोगमौजूद रहे।

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here