Jaunpur: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व सम्पन्न

बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मां शीतला चौकियां धाम मन्दिर के बगल में स्थित पवित्र कुंड में शुक्रवार की सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय छठ पूजन महापर्व का समापन हो गया। भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित इस कठिन व्रत का बड़ा धार्मिक महत्व है।
नहाय खाय से शुरू हुए आस्था के महापर्व छठ पूजा का शुक्रवार को चौथे दिन उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ व्रती महिलाओं ने समापन किया। शुक्रवार को चौथे दिन छठ महापर्व का अंतिम दिन होता है। इस दिन सुबह पवित्र कुंड में खड़ी होकर महिलाओं उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
छठ महापर्व की शुरूआत पहले दिन नहाय-खाय से होती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन को उषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। बता दें कि छठ का पर्व बिहार, झारखंड से शुरू होने वाला महापर्व अब महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं द्वारा छठ का व्रत संतान की लम्बी उम्र और उनके खुशहाल जीवन के लिये रखा गया। इसके बाद कुण्ड पर उपस्थित हजारों की संख्या भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर लालमणि माली, पम्मी त्रिपाठी, राजेन्द्र सोनकर, विशाल यादव, अमित माली, रामजोर माली, सीमा माली, पूनम माली, संतोष सोनकर, डा. मनोज यादव, विनय गिरी, सचिन गिरी, आकाश गिरी, विनय माली सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमेश माली एवं प्रमोद मोदनवाल ने संयुक्त रूप से किया। वहीं शीतला चौकियां पुलिस चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here