एम. अहमद
श्रावस्ती। जिला क्रीडाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया है कि खेल निदेशालय उ.प्र. लखनऊ के निर्देशानुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जूनियर वर्ग बालक/बालिका की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित कराया जाना है।
जिसमें एथलेटिक्स जूनियर बालक/बालिका वर्ग, फुटबाल जूनियर बालक वर्ग एवं बास्केटबाल जूनियर बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन 11 एवं 12 नवम्बर 2024 को, जिला खेल कार्यालय स्पोर्टस स्टेडियम श्रावस्ती में किया जाएगा।
उक्त प्रतियोगिता हेतु जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम श्रावस्ती में खेलवार 10 बजे आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के मूल आयु प्रमाण पत्र सम्बन्धित प्रमाण पत्र व आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, विद्यालय से सम्बन्धित अंक प्रमाण पत्र, प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु साथ में लाना अनिवार्य है, प्रमाण पत्र न लाने की दशा में प्रतियोगिता से वंचित रह जायेंगें।
उक्त जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ियों को प्रथम पुरस्कार रू. -700/-द्वितीय पुरस्कार रू.-600/-तृतीय पुरस्कार रू.-500/-पुरस्कार के रूप में नगद धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से प्रदान की जायेगी। प्रतियोगिता संबंधित जानकारी के लिए कनिष्ठ सहायक विकाश कुमार गिरी मो.नं. -9651385722 से सम्पर्क करें।
![](https://aapkiummid.com/wp-content/uploads/2024/10/ADVT-VISHAL-300x232.jpg)
![ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur](https://aapkiummid.com/wp-content/uploads/2024/10/Rambali-Seth-Abhushan-Bhandar-Jaunpur-300x194.jpg)
![](https://aapkiummid.com/wp-content/uploads/2024/07/LIC-HOUSING-FINANCE-LTD-JAUNPUR-VINOD-KUMAR-YADAV-300x225.jpg)
![](https://aapkiummid.com/wp-content/uploads/2024/07/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur-300x259.jpg)
![](https://aapkiummid.com/wp-content/uploads/2024/09/ADVT-Siddhivinayak-Jewellers-Jaunpur-300x293.jpg)
![](https://aapkiummid.com/wp-content/uploads/2024/07/Prashasya-Jems-Jaunpur-Dr-Sandeep-Pandey-300x150.jpg)
![](https://aapkiummid.com/wp-content/uploads/2024/07/Sudiksha-ENT-Clinic-and-Thyroid-Center-Address-Naiganj-Tiraha-Opposite-Kumar-Petrol-Pump-Jaunpur-300x188.jpg)