घायल विवाहिता की इलाज के दौरान हुई मौत

  • दीपावली में पटाखा फोड़ने के दौरान हुई थी मारपीट

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। दीपावली के दिन पटाखा फोड़ने के दौरान मारपीट में घायल तहबरपुर थाना क्षेत्र के मेढी गांव निवासी 35 वर्षीय निरपत्ति देवी की शहर के लक्षीरामपुर स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार दीपावली के दिन मेढ़ी गांव निवासी निरपत्ति देवी घर के बाहर दीपक रख रही थी कि विपक्षी के पुत्र वहीं पटाखा फोड़ रहे थे।
निरपत्ति ने कुछ दूर पर जाकर पटाखा फोड़ने के लिए कहा और इसका विरोध किया तो कहासुनी होने लगी। इस दौरान बात इतनी बढ़ गई थी विपक्षी मारने पीटने लगे, उसके बाद छत पर चढ़कर ईंट पत्थर चलाने लगे। मारपीट में निरपति देवी, नागेंद्र, सत्यम और रेखा घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही विपक्षी फरार हो गए।
लोगों ने आनन-फानन एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। निरपति की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी सुबह मौत हो गई। तहबरपुर थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार ने बताया कि देवर नागेंद्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here