शोभायात्रा निकालकर किया नगर भ्रमण

शिवमंगल अगहरि
चित्रकूट। जायसवाल-शिवहरे समाज के सर्ववर्गीय एकता और स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कुल देवता भगवान सहस्त्रबाहु के जन्मोत्सव अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद हवन-पूजन भी किया गया। साथ ही समाज के 71 लोगों को स्वजातीय रत्न से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय कल्चुरी जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दयाराम राय ने कहा कि हम संख्या बल, धन, बल और शक्ति बल में पिछड़े नहीं हैं। हालांकि हमारे संकल्प और शक्ति को समय पर पवनपुत्र की तरह जामवंत स्मरण की आवश्यकता पड जाती है। यह कार्यक्रम हमारी एकता की दिशा में बढ़ा हुआ, पढ़ा हुआ एक निर्णायक कदम होगा।
गौरेंद्र शिवहरे ने कहा कि हमारा समाज हजारों साल साधना का फल है। हमने अपने जातीय उद्भव और विकास के क्रम को पर करते हुए वर्तमान कलेवर को प्राप्त किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष एमपी जायसवाल, युवा मंच अध्यक्ष अर्पित जायसवाल, उमेश जायसवाल व भगवानदीन जायसवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर राजेश जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, भगवानदीन शिवहरे, रघुनाथ प्रसाद जायसवाल, मोनज शिवहरे, शयम जायसवाल, अशोक जायसवाल, नत्थू जायसवाल, अरविन्द शिवहरे, श्रीप्रकाश आर्य, सुनील जायसवाल, गणेश जायसवाल, शैलेंद्र शिवहरे, संजय जायसवाल, रोहित जायसवाल, डॉ प्रदीप जायसवाल, महेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, ललित जायसवाल, शेशू जायसवाल, श्याम जायसवाल आदि मौजूद रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here