जायसवाल समाज प्रतापगढ़ ने मनायी भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती

  • हर भात कार्यक्रम में शादी के लिये परिचय सम्मेलन का किया जायेगा रजिस्ट्रेशन

सर्वेश जायसवाल
लालगंज, प्रतापगढ़। जायसवाल समाज ने शनिवार को कुलदेवता राजराजेश्वर कार्तवीर्य सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से मनायी। सगरा सुंदरपुर में शिव प्रसाद जायसवाल के यहां आयोजित अड़सठा कार्यक्रम में जयंती मनाई गयी। भगवान सहस्त्रबाहु का पूजन किया।
उनकी आरती उतारी और लोगों में प्रसाद वितरित किया। सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। जायसवाल समाज के जिला उपाध्यक्ष/पत्रकार अजय जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। साथ ही उनकी महिमा बताते हुये कहा कि सहस्त्रबाहु हैहय क्षत्रिय वंश के चक्रवर्ती सम्राट थे।
उनसे प्रेरणा लेते हुए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में बढ़—चढ़कर आगे रहने की अपील किया।
इसी क्रम में लालगंज तहसील अध्यक्ष रामजी जायसवाल ने कहा कि सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी रखने की आवश्यकता है। अपने अतीत के बारे में जानकरी से ही हम अपना भविष्य संवार सकते हैं।
वर्तमान में समाज के लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है। समाज के गरीब वर्ग के उत्थान के लिए सक्षम लोगों को आगे आने की आवश्यकता है। जिला उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल ने कहा कि सहस्त्रबाहु भगवान का इतिहास गौरवशाली रहा है। हमेशा उन्होंने लोक कल्याण का कार्य किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मोनू जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जायसवाल, रामजी जायसवाल चिलबिला, शिव प्रसाद जायसवाल, शिव कुमार जायसवाल, अशोक जायसवाल, संरक्षक अरविन्द जायसवाल, पप्पू सेठ, संरक्षक रमाशंकर जायसवाल, जुग्गी लाल जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, कैलाश जायसवाल, श्यामू जायसवाल महुली सहित सैकड़ों स्वजातीय बन्धु मौजूद रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here