Jaunpur: भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की मनायी गयी जयन्ती

जौनपुर। नगर के सब्जी मण्डी में स्थित जायसवाल धर्मशाला में कार्तिक शुक्ल नवमी को जायसवाल समाज के कुलदेवता भगवान कार्तिवीर्य सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण जायसवाल ने किया जहां मुख्य वक्ता के रूप में जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्वलित किया गया। इसके पश्चात उपस्थित बंधुओं ने बारी-बारी से दीपदान के माध्यम से भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात अनिल जायसवाल हरिओम, ज्ञान जायसवाल और सुग्रीव जायसवाल ने भजन प्रस्तुत किया।
इसके पश्चात उद्बोधन के लिये जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल व सतीश जायसवाल ने अपने विचार व्यक्त किये। तत्पश्चात मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला जिससे वहां उपस्थित सभी लोगों के मन पर गहरा असर पड़ा।
इसके बाद भगवान जी की आरती उतारी गयी। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी जायसवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश गुप्ता सुदनीपुर रहे। कार्यक्रम के सम्पूर्ण आयोजन जायसवाल धर्मशाला के अध्यक्ष जय प्रकाश जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल मुन्ना, वरिष्ठ समाजवादी नेता श्रवण जायसवाल, सत्तन जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, मनीष जायसवाल, रमेश चन्द्र जायसवाल, मनोज जायसवाल, दयाशंकर जायसवाल, रोहन जायसवाल, रूद्रेश जायसवाल, विकास जायसवाल, अनूप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में सभी को जलपान व प्रसाद वितरण कराया गया।

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here