गोवंश में है समस्त देवी-देवताओं का वास: देवमुन्ना जायसवाल

  • गोरखपुर में गोपाष्टमी पर हुई गौवंश की पूजा

अजय जायसवाल
गोरखपुर। गोपाष्टमी पर पादरी बाजार स्थित गऊशाला में देवमुन्ना जायसवाल ने गायों की पूजा अर्चना की गयी। इसके पहले भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर गऊओं को तिलक लगाया गया। इसके पश्चात गायों को हरा चारा, गुड़ इत्यादि खिलाकर जनकल्याण व सुख-समृद्धि की कामना किया।
इस मौके पर देवमुन्ना जायसवाल ने कहा कि गोपाष्टमी पर गोवंश की पूजा भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय है तथा इनमें सभी देवताओं का वास माना जाता है। इस अवसर पर प्रीती जायसवाल, मीना जायसवाल, कविता जायसवाल, नीलू जायसवाल, डॉ सिंपी जायसवाल, अजय जायसवाल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here