Jaunpur: 11 हजार दीपक जलाकर देव दीपावली मनायेगा नगर पंचायत गौराबादशाहपुर

  • देव दीपावली में जिलाधिकारी की उपस्थिति में 1151 लोग एक साथ दीपक जलाकर करेंगे आरती

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर द्वारा 15 नवंबर को देव दीपावली पर 11 हजार मिट्टी के दिए जलाकर देव दीपावली मनाई जाएगी। कार्यक्रम में 1151 लोग एक साथ मौजूद होकर दीपक जलाकर आरती करेंगे।
बता दें कि नगर पंचायत द्वारा 15 नवंबर को देव दीपावली मनाने की तैयारी तेजी से शुरू हो गई है। इसके तहत वार्ड करमदासपुर कार्यक्रम स्थल पर 25 सफाईकर्मियों की टीम लगाकर साफ-सफाई की जा रही है।
नगर पंचायत के ईओ शशिकांत तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत में 15 नवंबर को देव दीपावली को भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस देव दीपावली पर 11 हजार मिट्टी के दिए जलाये जाएंगे। तथा 1151 लोग जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की मुख्य उपस्थिति में एक साथ मौजूद होकर आरती करेंगे।
अधिशासी अधिकारी शशिकान्त तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 8 करमदासपुर के तालाब के पास इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। आस-पास जितनी भी मंदिर हैं, उन पर भी साफ सफाई करवाई जा रही हैं और सजावट किया जाएगा। 13 नवंबर को नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासदों एवं कर्मचारियों के साथ प्रत्येक वार्डों में पहुंचकर देव दीपावली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर रविवार को 25 सफाईकर्मियों द्वारा साफ-सफाई की गई। ईओ ने बताया कि देव दीपावली के लिए तैयारी तेजी से की जा रही है। साफ-सफाई के साथ स्थानीय लोगो को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टीम लगाकर आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र उपस्थित होंगे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here