-
धूमधाम से मनायी गयी भगवान सहस्त्रबाहु की जयन्ती
अजय जायसवाल
गोरखपुर। राजराजेश्वर श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। जायसवाल समाज समिति गोरखपुर एवं सहस्त्रबाहु अर्जुन सेवा संस्थान के तत्वावधान में समाज के कुलदेवता राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती लॉर्ड बुद्धा गेस्ट हाउस राप्ती नगर के महादेवपुरम में धूमधाम से हुई।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीताराम जायसवाल पूर्व महापौर व इं. छेदी प्रसाद जायसवाल अध्यक्ष जायसवाल समाज समिति व महिला सभा की गुंजन जायसवाल ने दीप प्रज्वलित के पश्चात कुलदेवता का पुष्प श्रृंगार कर किया गया। समारोह की शुरुआत कुमार विजय व टीम द्वारा कुलगीत से किया गया। समारोह में बच्चों व महिला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि सीताराम जायसवाल ने कहा कि आज हम भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती मना रहे हैं जो हमारे लिए एक महान प्रेरणा और आदर्श हैं। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन एक शक्तिशाली और धर्मप्रिय राजा थे जिन्होंने अपने राज्य में धर्म और न्याय की स्थापना की। हमें उनके जीवन और आदर्शों से सीखने का अवसर मिलता है। हमें अपनी शक्ति और सामर्थ्य का उपयोग दूसरों की सेवा में करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि रमाशंकर जायसवाल महाप्रबंधक कोऑपरेटिव, ईश्वर चंद्र जायसवाल पूर्व ब्लाक प्रमुख, डॉ मनोज जायसवाल समेत पधारे अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष हरेंद्र प्रताप जायसवाल, डॉ संजय जायसवाल, चन्द्रशेखर जायसवाल व सचिन जायसवाल ने माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ देकर किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर जयसवाल समाज के अध्यक्ष हरेंद्र प्रताप जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर डा. संजय जयसवाल, जैनेंद्र नाथ जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, डॉ अमरनाथ जायसवाल, गुंजन जायसवाल, बीनू जायसवाल, कार्तिकेय जायसवाल, बद्री जायसवाल, राधिका जायसवाल, हरिशंकर जयसवाल, सपना जायसवाल, वर्षा जायसवाल, राधेश्याम जयसवाल, नवीन जायसवाल समेत सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।