संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेशानुसार मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत डी0पी0एस0 पब्लिक स्कूल बिहारगंज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां वन स्टाप सेन्टर की केन्द्र प्रशासक नीरजा कुमारी द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। बच्चों को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवं बच्चों को सशक्त बनाने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पान्सरशिप योजना एवं वन स्टाप सेन्टर, टोल फ्री नम्बर 181, 1098, 1076, 1930, 108, 102, 112 की जानकारी दी गई। इस दौरान आस्था तिवारी, आयुषी ओझा, आंचल मौर्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अल्का पाण्डेय सहित साधना तिवारी, साधना मिश्रा, महावीश, अंकिता सिंह, प्रिया मौर्य, सौम्या ठाकुर, शुभम राव, प्रशान्त पटेल, सपना सिंह, निकिता सिंह आदि सम्मिलित रहे।