डीएम ने धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

  • कहा- धान गीला या गन्दा होने पर नहीं होगा तत्काल अस्वीकृत

उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। जनपद के कृषि उत्पादन मण्डी समिति जंगीपुर स्थित खाद्य विभाग एवं मण्डी समिति के धान क्रय केन्द्रों का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर कृषक राम अवतार कुशवाहा निवासी ग्राम हसनापुर का धान क्रय कराते हुए सम्मानित किया। कृषक का कुल 20.80 कु0 धान क्रय किया गया है।
उन्होंने समस्त क्रय एजेन्सियों व समस्त धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को धान क्रय के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि समस्त धान क्रय केन्द्र प्रभारी अपने केन्द्र पर निर्धारित अवधि (पूर्वान्ह 9 बजे से सायं 5 बजे तक) में उपस्थित रहेंगे तथा केन्द्र पर खरीद से सम्बन्धित समस्त आवश्यक उपकरण यथा- इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, विनोईंग फैन, छनना, डनेज सामग्री आदि उपलब्ध हो, प्रत्येक केन्द्र पर धान खरीद हेतु बोरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहें। उन्होंने निर्देश दिया कि समस्त क्रय केन्द्रों पर बैनर प्रदर्शित करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम0एस0पी0) योजना तथा प्रति हेक्टेयर 62.80 कु0 धान की उत्पादकता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक केन्द्र पर किसानों के बैठने हेतु प्रतीक्षालय/टेन्ट की सुविधा, गुड़, पेयजल, वाहन पार्किंग, प्रशाधन/शौचालय एवं प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित रहे।
समस्त केन्द्र प्रभारी गतवर्ष केन्द्र पर धान/गेंहू विक्रय करने वाले कृषकों से सम्पर्क कर अधिकाधिक कृषकों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। कृषकों द्वारा विक्रय हेतु लाये गये धान की तौल उसी दिन कराते हुए 48 घण्टे के अन्दर भुगतान कराया जाय तथा धान गीला या गंदा होने पर तत्काल अस्वीकृत नहीं किया जायेगा।
\केन्द्र पर साफ करने एवं सुखाने का मौका दिया जायेगा। किसी भी केन्द्र से किसानों को अनावश्यक वापस नहीं किया जाय। सभी केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसानों से शिष्टाचारपूर्वक व्यवहार किया जाय, अन्यथा शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। सभी केन्द्र प्रभारी बैनर में अंकित अपना मोबाइल नम्बर खरीद अवधि में ऑन रखेंगे। जनपद मुख्यालय/तहसील मुख्यालय से रैण्डम आधार पर इसका सत्यापन कराया जायेगा।
यदि मो.नं. बन्द पाया गया तो सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जंगीपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड का स्थलीय निरीक्षण कर डीएपी और एनपीके की उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।
निरीक्षण के समय जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पाण्डेय, सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति, जंगीपुर राजेश यादव, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी जंगीपुर, हेमन्त सिंह, मण्डी निरीक्षक, जंगीपुर ऋषि सिंह सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here