Jaunpur: संयुक्त श्रीमाली महासभा के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

  • राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी योजनाओं पर हुई गहन चर्चा

जौनपुर। नगर के पचहटियां के पास स्थित प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज के पास स्थित मां शीतला पैलेस में संयुक्त श्रीमाली महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह हुआ जहां जनपद के सभी नये पदाधिकारियों का माल्यार्पण करते हुये मनोनयन पत्र दिया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक संयुक्त श्रीमाली महासभा एवं राष्ट्रीय सचिव अपना दल पप्पू श्रीमाली, मुख्य संरक्षक ओम नारायण श्रीमाली, छोटे लाल राष्ट्रीय अध्यक्ष संयुक्त श्रीमाली महासभा ने माता रानी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
मंच पर उपस्थित छोटे लाल श्रीमाली, आचार्य राम लोचन श्रीमाली, रामकुमार श्रीमाली, पप्पू श्रीमाली, अमरदेव श्रीमाली, राजेश श्रीमाली, अशोक श्रीमाली, रमेश मधुकर, संतोष सैनी, राजेश सैनी ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत करते हुये मनोनयन पत्र दिया। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष छोटे लाल श्रीमाली ने कहा कि संयुक्त श्रीमाली महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी से संगठन को मजबूत बनायें।
सभी स्वजातीय बंधु एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाते हुए एक साथ बढ़ें। साथ ही आगामी कार्यक्रम सावित्री बाई फुले का जन्म 3 जनवरी व मार्च महीने में संयुक्त श्रीमाली महासभा के बैनर तले सामूहिक विवाह स्वजातीय परिवार के बहन—बेटियों के कन्यादान के बारे स्वजातीयों के साथ चर्चा की गयी।
इस अवसर पर संतोष श्रीमाली, सुरेन्द्र श्रीमाली, रवि श्रीमाली, दिनेश मधुकर, प्रमेश श्रीमाली पुजारी, शिवा श्रीमाली, संजय श्रीमाली सहित पूर्वांचल के जिलों के श्रीमाली समाज के तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राज सैनी एवं रामचन्द्र श्रीमाली ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरदेव श्रीमाली ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here