-
नारी शक्ति सम्मान को कुलपति ने बढ़ाया मान
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5 के अधीन सांस्कृतिक परिषद, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के तत्वावधान में कुलपति प्रो. प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में नारी शक्ति सम्मान का एक कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
विश्वविद्यालय में अध्यनरत परास्नातक की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया एवं अध्यक्ष सांस्कृतिक परिषद प्रो. जूही शुक्ला के निर्देशन में विश्विद्यालय की अध्यापिकाओं ने जनपद के विविध क्षेत्रों में प्रख्यात नारी शक्तियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। कुलपति द्वारा नारी शक्तियों को अंगवस्त्रम भेंट करके उनका सम्मान किया गया।
सम्मानित नारी शक्तियों में अनीता द्विवेदी, पूनम उमेश सिंह, डा. अलका सिंह, शालिनी राय, शिखा रावत एवं अरुणिमा सिंह रहीं। पूनम उमेश सिंह एवं शालिनी राय द्वारा कुलपति को पौधा भेंट करके उनका सम्मान किया गया। साहित्यसेवी शालिनी राय ने अपनी रचना मेरी प्रथम अनुगूंज भी कुलपति को भेंट की गयी।