Jaunpur: खेतासराय में शोहदों-मनचलों को दी गयी कड़ी चेतावनी

  • एण्टी रोमियो स्क्वायड ने चलाया अभियान, महिलाओं को किया जागरूक

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान चला रही है। महिला पुलिसकर्मी और एन्टी रोमियो टीम मंदिरों, बाजारों, स्कूलों-कॉलेजों व प्रमुख मार्गों पर चेकिंग कर रही है। अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं और बलिकाओं को जागरूक कर रही है। बेवजह घुमने वाले शोहदों और मनचलों को कड़ी चेतावनी दी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देश पर खेतासराय थाना क्षेत्र में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा को देखते हुए एंटी रोमियो स्क्वाड टीम भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं-महिलाओं से वार्ता कर उन्हें जागरूक कर रही है। साथ ही चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नारी सुरक्षा व नारी सम्मान के लिए चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के तहत टीम ने महिलाओं को उनके आधिकारों और कानून के बारे में जागरूक किया।
मनचला परेशान करे तो घबरायें नहीं, बल्कि हेल्पलाइन पर करें कॉल
महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया।
बेवजह घूमने वाले मनचलों को कड़ी चेतावनी दी गयी। टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र नाथ तिवारी, महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह, नेहा यादव, बिन्दू, आशा समेत टीम मौके पर मौजूद रहीं।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here