Home UTTAR-PRADESH महासभा के नाम की घोषणा जनवरी में दिल्ली बैठक में होगी: ध्रुवचन्द...
अजय जायसवाल
गोरखपुर। भगवान कार्तवीर्यार्जुन की जयंती को लेकर पत्रकारों से वार्ता करते हुये अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु के 24वें अवतार भगवान कार्तवीर्यार्जुन हैं। सात चक्रवर्ती सम्राट थे। उनमें से एक भगवान सहस्त्रार्जुन जी भी थे।
धार्मिक ग्रंथों मे विस्तार से श्री हरिवंश पुराण में वर्णन है कि भगवान कार्तवीर्यार्जुन का प्रातः काल स्मरण करता है तो उनकी खोई हुई धन—सम्पत्ति पुनः प्राप्त हो जाती है। महिलाओं से अपील किया कि अपने घरों में प्रतिदिन पूजा—पाठ करें तो धन की कमी नहीं होती है, क्योंकि भगवान कार्तवीर्यार्जुन धन के भी देवता है।
श्री जायसवाल ने बताया कि राजीव जायसवाल के प्रस्ताव पर जायसवाल समाज के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके सर्वसम्मति से निर्णय किया कि जनवरी 2025 में दिल्ली में बैठक होगी जहां पूरन चन्द झारीवाल राजस्थान, ध्रुवचन्द जायसवाल उत्तर प्रदेश, राजीव जायसवाल बिहार, पंकज जायसवाल पश्चिम बंगाल, संजीव जायसवाल मेघवाल, पवन जायसवाल आन्ध्र प्रदेश, एन. जायसवाल नोएडा दिल्ली सहित गुजरात, मध्य प्रदेश, आसाम, झारखंड के प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा दिसंबर में 2024 मे ही कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि कलवार, कलाल, कलार के वरिष्ठ नेताओं की विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि जनवरी 2025 में दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक सुनिश्चित किया गया है। बैठक में महासभा के नाम को सार्वजनिक रूप से घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों एवं प्रदेश के कुछ अध्यक्ष के नामों की भी घोषणा सर्वसम्मति से किया जायेगा।