बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का झांसी पहुंची

  • बुलडोजरों के माध्यम से पुष्प वर्षा करके स्वागत को बना दिया गया अनूठा

मुकेश तिवारी
झांसी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के झांसी लोकसभा क्षेत्र में आगमन पर एक अद्वितीय और ऐतिहासिक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। झांसी-ललितपुर के लोकप्रिय सांसद द्वारा अपनी कल्पनाशीलता और श्रद्धा का परिचय देते हुए बुलडोजरों के माध्यम से पुष्प वर्षा कर इस स्वागत को अनूठा बना दिया।
इस भव्य आयोजन की शुरुआत झांसी और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित मऊरानीपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत देवरी में की गई। स्वागत समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और हजारों ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित उनके साथ चलने वाले पदयात्रियों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। पूरे वातावरण में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन में विशेष आकर्षण का केंद्र बुलडोजरों से की गई पुष्पवर्षा और प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर की झांकी रही। झांकी ने पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना दिया और उपस्थित जनसमूह को गहरे धार्मिक आस्था से भर दिया।
कार्यक्रम में आस—पास के गांवों के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्राम पंचायत देवरी सहित आस—पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। सभी ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व और सनातन धर्म के प्रति उनके योगदान की सराहना की। फूलों की वर्षा और जय श्री राम के नारों ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में अनुराग शर्मा के संसदीय कार्यालय की पूरी टीम ने विशेष तैयारीया की थी। भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) अशोक गिरी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ हिस्सा लिया। साथ ही झांसी नगर के धर्माचार्य आचार्य हरिओम पाठक की उपस्थिति रही। पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, क्षेत्रीय कार्यकर्ता, स्थानीय व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here