मुकेश तिवारी
झांसी। बांग्लादेशी हिंदू रक्षा समिति द्वारा बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के ऊपर अत्याचार के विरोध में विशाल धरने प्रदर्शन का आयोजन किया।
जिसमें राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र द्विवेदी राजू भैया के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय महामंत्री नवीन चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लेकर विरोध प्रदर्शित किया। इस अवसर पर एसपीआई इंटर कॉलेज से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय, झांसी तक निकाली गई।
विशाल रैली में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के प्रमुख पदाधिकरियों में प्रदेश महामंत्री अनुशासन समिति दिनेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद पाण्डेय, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा जितेन्द्र दुबे, जिला उपाध्यक्ष डॉ. दीपक सिंह, नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा, शैलेन्द्र निगम, प्रदीप केडिया, करुणा सिंधु दास, जितेन्द्र दुबे (युवा मोर्चा, जिलाध्यक्ष झाँसी), आदित्य राजपूत (जिला महामंत्री), उमेश ठाकुर (ब्लॉक उपाध्यक्ष), रघुराज यादव (जिला उपाध्यक्ष), आशिक यादव (जिला उपाध्यक्ष), गौरव अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र हुंडैत सहित भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सैकड़ों की तादाद में उपस्थित लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।