मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 149 जोड़ों का हुआ विवाह

अंकित सक्सेना
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली में कुल 149 जोड़ों का विवाह/निकाह संपन्न हुआ जहां 22 विवाह हिंदू रीति रिवाज से, 113 बौद्ध रीति रिवाज से तथा 14 मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह/निकाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री जनपद बदायूं राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार गुलाब देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक अनूठी योजना है। इसमें दहेज रहित विवाह कराकर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया जाता है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं जिले के आला अधिकारी उपस्थित होकर इसकी सार्थकता को और बढ़ते है।
जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कहा कि इस योजना के माध्यम से समाज में यह संदेश दिया जाता है कि बिना अपव्यय के भी सम्मानजनक तरीके से दहेज रहित विवाह संपन्न कराया जा सकता है। जिला उपाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अतिरिक्त सरकार द्वारा अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन महाराज सिंह समाज कल्याण ने किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, उपजिलाधिकारी बिसौली राशि कृष्णा, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक, ब्लॉक प्रमुख आसफपुर ओम कृष्ण, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अमित पाठक आदि उपस्थित रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here