-
उपचुनाव में 10 प्रत्याशी उतरे मैदान में
रूपा गोयल
बांदा। बबेरू नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कराए जा रहे उपचुनाव को लेकर कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। जिसमें एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र कैंसिल कर दिया गया था।
वहीं 15 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें शुक्रवार को नामांकन पत्र वापसी के दिन कुल 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस कर लिया है। जिससे अब कुल मिलाकर 10 प्रत्यासी चुनाव मैदान में है। बबेरू नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कराए जा रहे उपचुनाव को लेकर 6 दिसंबर दिन शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी का दिन दिया गया था। और उसके बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन होना था।
जिसमें कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसमें से एक प्रत्याशी का प्रार्थना पत्र कैंसिल हो गया। कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें शुक्रवार नामांकन पत्र वापसी के दिन प्रत्याशी अवधेश कुमार दिनकर, अरुणेश कुमार, रविंद्र कुमार, दुर्गेश सिंह, एवं शिव प्रकाश मलिक कुल मिलाकर पांच लोगों ने नामांकन पत्र वापस किया है। जिसमें अब कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिनका आज चुनाव चिन्ह भी आवंटन कर दिया गया है। जिसमें चार प्रत्याशी राजनीतिक पार्टी से हैं।
सपा से वासदेइया यादव, कांग्रेस से रामनरेश मिश्रा, भाजपा से विवेकानंद गुप्ता, आजाद समाज पार्टी से फूलचंद सोनी, और निर्दलीय प्रत्याशी में रामफल त्यागी, शिव प्रसाद वर्मा, मोहनलाल धुरिया, अरविंद कुमार, दीपिका मिश्रा और संतोष कुमार कुशवाहा मैदान में है। अब आज से कस्बे में चुनाव की सर गर्मी तेज हो गई है। इस मौके पर आरओ राजेश कुमार, एआरओ सुधीर कुमार सिंह, ललित कुमार सिंह मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौजूद रहा।