रूपा गोयल बांदा। श्री राम दरबार मन्दिर में गुरूवार को श्री सीताराम विवाह धूम धाम से मनाया गया। सबसे पहले श्रीराम जी की बरात मन्दिर परिसर से एक विमान में बैठकर नगर भ्रमण हुआ बरातियों का स्वागत तिलक व श्रीरामनामी पटिका पहना कर किया गया। श्री सीताराम के विवाह की रस्म के पश्चात पैर पुजने का कार्यक्रम हुआ जिसमें लगभग दो सैकड़ा महिलाओं ने भाग लिया।
जिन प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही उनमें अरूण पुरवार, श्रीमती ज्योत्स्ना पुरवार, कल्याण सिंह, अवधेश नारायण द्विवेदी, अवध नारायण तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, रामप्रताप शुक्ला, राजेन्द्र दुबे, भगवान दीन वर्मा, सुरेन्द्र निगम, नीरज त्रिपाठी, निखिल सक्सेना, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, सुनील त्रिपाठी, सचिन अग्निहोत्री, अजय श्रीवास्तव, सुमन अग्रवाल, सन्तोषी गुप्ता, निशा श्रीवास्तव, सुधा श्रीवास्तव, प्रतिभा बक्शी, वन्दना द्विवेदी, किरण गौतम, रमा त्रिपाठी, राधा त्रिपाठी, सुमन शर्मा, पारूल त्रिपाठी, गीता देवी, द्विवेदी कामनी व मां दुर्गा ग्रुप द्वारा भक्ति संध्या प्रस्तुत किया।