डीएम की अध्यक्षता में 8 से प्रस्तावित सघन पल्स पोलियो अभियान पर हुई चर्चा

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सघन पल्स पोलियो अभियान से सम्बन्धित जनपदस्तरीय जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई जहां 8 दिसम्बर से प्रस्तावित सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु चर्चा की गयी। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान से सम्बन्धित तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों के कार्यालध्यक्षों को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिये। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आजमगढ़ को निर्देश दिये कि समस्त बेसिक विद्यालयों तथा मदरसों को 8 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक अवश्य खुला रखेंगे। अभियान का लक्ष्य 663065 बच्चों को दवा पिलाना है जिसके लिये 2390 बूथ टीमें, 1187 हाउस-टू-हाउस टीमें, 32 मोबाइल टीमें तथा 46 ट्रांजिट टीमें बनायी गयी हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कालेज, जिला क्षय रोग अधिकारी, प्रमुख/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मण्डलीय जिला चिकित्सा/जिला महिला चिकित्सा/100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय अतरौलिया/लालगंज/तरवां, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आई०सी०डी०एस), बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी, एस०एम०ओ०, डब्लू०एच०ओ०, वी०सी०सी०एम०, यू०एन०डी०पी०, डी०एम०सी० यूनिसेफ, समस्त अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here