रूपा गोयल
बांदा। जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये आदेशों के क्रम में जनपद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा सभी तहसीलों में जनता की शिकायतों को सुन उनका निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रताप व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा तहसील सदर में जनता की शिकायतों को सुन उनका निस्तारण किया गया। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने तहसील बबेरु में जनता की शिकायतों को सुन उनका निस्तारण किया।