अब्दुल शाहिद
बहराइच। तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकडे झूठे हैं ये दावा किताबी है… प्रसिद्ध कवि अदम गोंडवी का यह शेर के नगर पंचायत जरवल में सटीक बैठ रही है। इस निकाय में आकड़ों का जादू शासन से लेकर प्रशासन तक इस तरह दिखया जा रहा है जिससे प्रदेश की अन्य निकाय भी हैरत में हैं। इस निकाय में विकास का आईना भी चुटकी भर खाद्यान्न लोगो को देकर दिखाया जाता है।
ये काम यहाँ कोई और नही बल्कि इस निकाय की चेयरमैन तस्लीम बानो के पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन डंके की चोट पर काफी दिनों से करते आ रहे है। सारा खेल यहाँ की ईओ खुशबू यादव से भी कुछ छिपा नही है जिससे कस्बे का बदसूरत चेहरा हर जगह दिखाई देने लगा है। हमारे संवाददाता ने आंखों देखी कुछ तस्वीर अपने कैमरे में कैद की है। कहते हैं कि तस्वीरें कभी झूठ नही बोलती है।
वैराकाजी मोहल्ले में निकाय कार्यालय के ठीक बगल का आम रास्ता खस्ता हाल हो चुका है। वार्ड के लोगों ने ईओ खुशबू यादव से अपनी पीड़ा कही, फिर भी जर्जर हो चुकी सड़क नही बनवाई गई। ये तो आइना है। जरवल नगर पंचायत के हर वार्ड का यही हाल है।
सभासदों के प्रस्तावों पर बोर्ड ने अपनी मुहर तो लगा दी फिर भी निकाय प्रशासन अमल नहीं कर रहा। यही कारण है कि विकास का आईना चुटकी भर खाद्यान्न देकर बीते पांच छः वर्षों से लालीपाप की तरह दिखाया जा रहा है। अदम गोंडवी ने एक शेर के माध्यम से कहा भी है। जो डलहौजी न कर पाया वो ये हुक्काम देंगे, कमीशन दो तो हिंदुस्तान को भी नीलाम कर देंगे की कहावत पूरी तरह सटीक बैठ रही है।
कस्बे के विकास और भ्रष्टाचार को लेकर जो इबारत लिखी जा रही है वो न तो निकाय प्रशासन के लिए शुभ संकेत हैं न ही शासन प्रशासन के लिए। सूत्र बता रहे हैं कि बहुत जल्द ही यहाँ की रियाया आंदोलित होने वाली है, जिसमें विकास का मुद्दा उठेगा ही। यहाँ की ईओ खुशबू यादव को जिले पर अटैच का मुद्दा भी उठ सकता है। जाँच पर भी आंच आ सकती है। सूत्रों का कहना है जिसका धुंआ उठना भी शुरू हो गया है।