Home JAUNPUR Jaunpur: लोकतन्त्र रक्षक सेनानी गोपालमणि जी नहीं रहे
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम फरीदाबाद के पूराकोदई निवासी गोपालमणि त्रिपाठी 78 वर्ष का निधन उनके पैतृक गांव फरीदाबाद में मंगलवार को हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री त्रिपाठी लोकतंत्र रक्षक सेनानी थे।
भारत में 25 जून 1975 को लगे आपातकाल के समय श्री त्रिपाठी को मीसा एक्ट के तहत जेल में भेज दिया गया था। लोकतंत्र रक्षक सेनानी के निधन की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली वैसे ही पूरे क्षेत्र में शोक को लहर दौड़ पड़ी। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया।






