शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी की पूर्व चेयरमैन नीलम करवरिया का बुधवार को निधन हो गया। वह राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस करवरिया की मां व पूर्व चेयरमैन गोपाल कृष्ण करवरिया की बहू थीं। उनके निधन की जानकारी होते ही जिले के सभी संगठन के पदाधिकारियों, व्यापारियों, समाजसेवी व विद्वजनों ने शोक जताया।
बुधवार को शहर के तरौंहा निवासी राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस करवरिया ने बताया कि उनकी मां नीलम कई दिनों से बीमार थीं। दो दिन पूर्व उन्हें झांसी लेकर गये वहां से स्वास्थ्य लाभ न होने पर नागपुर ले जाकर इलाज चल रहा था लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
गुरुवार को तरौंहा में उनका अंतिम संस्कार होगा। इसकी जानकारी होने पर चित्रकूट प्रेस क्लब अध्यक्ष सत्य प्रकाश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष रमेश द्विवेदी, सपा सांसद कृष्णा पटेल, सपा विधायक अनिल प्रधान, अपना दल विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सुशील गुप्ता, पीडी गुप्ता, गोलू गुप्ता, राहुल गुप्ता, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, समाजसेवी छेदी यादव समेत सभी पार्टियों के जिलाध्यक्ष आदि ने शोक जताया।