Jaunpur: जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, महिला-पुरूष समेत कई घायल

Vedanta Hospital heart diabetes center Naiganj Jaunpur Dr Akhilesh Saini
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्ष से महिला-पुरूष समेत 11 लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह उक्त गांव निवासी श्रीराम अपने बैनामा की जमीन पर खेत की जुताई कर रहे थे। इतने में गांव के ही चनई अपने परिवार के साथ पहुंच गये और खेत जोतने से मना करने लगे।
इसी में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गयी। इसमें एक पक्ष से प्रियंका, भगीरथी, जनार्दन, शैलेश, रेखा, किरन, प्रदीप तथा दूसरे पक्ष से सुमित, अतुल, रविकांत, माइकल घायल हो गये।
सभी घायलों का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया जिसमें गम्भीर रुप से घायल 7 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उभय पक्ष की तहरीर पर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here