Home UTTAR-PRADESH महन्त बजरंग दास व चेयरमैन प्रतिनिधि बबलू ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया...
विशाल रस्तोगी
मिश्रित, सीतापुर। स्थानीय कस्बे में महर्षि दधीचि क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज नैमिषारण्य हनुमानगढ़ी के महंत बजरंग दास व नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य के चेयरमैन प्रतिनिधि बबलू सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। महंत बजरंग दास ने कहा कि खेल इंसान को नई ऊर्जा प्रदान करते है। वहीं खेलों से आपसी भाईचारे को बल मिलता है।
चेयरमैन प्रतिनिधि बबलू सिंह ने कहा कि खेल को इस भावना से खेलना चाहिए कि इसमें किसी की हार जीत नहीं होती क्योंकि हर खेलने वाला खिलाड़ी हमारा साथी व दोस्त होता है। खेल से मानसिक विकास भी होता है। क्रिकेट मैच उद्घाटन टीम मिश्रित और नैमिष क्रिकेट टीम के साथ खेला गया।
महर्षि दधीचि क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक रोहित सिंह व उनकी टीम के द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रदीप सिंह पूर्व सभासद, आशीष कश्यप सभासद, श्याम किशोर सभासद, विनय कुमार सभासद, मंजूर आलम सभासद, अनीश अहमद सभासद, शाहिद अंसारी प्रतिनिधि सभासद, लोकनाथ मौर्य प्रधान, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रतिनिधि सभासद, देवेश पांडेय, शिवशंकर राजवंशी, नागेंद्र सिंह, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
![](https://aapkiummid.com/wp-content/uploads/2024/07/Sudiksha-ENT-Clinic-and-Thyroid-Center-Address-Naiganj-Tiraha-Opposite-Kumar-Petrol-Pump-Jaunpur-300x188.jpg)
![](https://aapkiummid.com/wp-content/uploads/2024/11/Vedanta-Hospital-heart-diabetes-center-Naiganj-Jaunpur-Dr-Akhilesh-Saini-300x198.jpg)
![](https://aapkiummid.com/wp-content/uploads/2024/07/LIC-HOUSING-FINANCE-LTD-JAUNPUR-VINOD-KUMAR-YADAV-300x225.jpg)
![](https://aapkiummid.com/wp-content/uploads/2024/07/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur-300x259.jpg)
![](https://aapkiummid.com/wp-content/uploads/2024/11/photo_6239754940788621250_y-300x236.jpg)
![ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur](https://aapkiummid.com/wp-content/uploads/2024/10/Gahna-Kothi-Jaunpur-01-300x192.jpg)
![](https://aapkiummid.com/wp-content/uploads/2024/09/ADVT-Siddhivinayak-Jewellers-Jaunpur-300x293.jpg)
![](https://aapkiummid.com/wp-content/uploads/2024/07/Prashasya-Jems-Jaunpur-Dr-Sandeep-Pandey-300x150.jpg)