दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा द्वारा अवैध शराब/मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) अनिल यादव व क्षेत्राधिकारी चकिया राजीव सिसोदिया के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इलिया प्रियंका सिंह के नेतृत्व में थाना इलिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान 24.84 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 02 शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए अभियुक्तों में रजनीश चौबे पुत्र राज मोहन चौबे निवासी ग्राम कटकरा थाना भगवानपुर (बेलाव) जनपद कैमूर भभुआ बिहार व प्रिंस उपाध्याय पुत्र शशिकांत उपाध्याय निवासी ग्राम भरियाव थाना कैमूर भभुआ जिला कैमूर भभुआ बिहार राज्य निवासी बताए जाते हैं। जिन पर पुलिस संबंधीत धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।