देवर ने भाभी के सिर पर कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट

Vedanta Hospital heart diabetes center Naiganj Jaunpur Dr Akhilesh Saini
  • हत्यारोपी देवर पुलिस मुठभेड़ में जख्मी, किया गया गिरफ्तार

अश्वनी सैनी/मोहित सैनी
उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के विजई खेड़ा गांव में भाभी से दुष्कर्म के आरोप में करीब 15 दिन पहले जेल से छूटकर घर आए आरोपित देवर का सोमवार देर रात दोबारा फिर भाभी से विवाद हो गया।
विवाद के दौरान देवर ने कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ कई वारकर दिया। भाभी को मरा समझकर उसे पास ही जमा पयार की खरही में डालकर आग लगा दी। घर वालों की सूचना पर पुलिस जब तक पहुंचती, शव आधे से अधिक जल गया। रात में ही पुलिस मुठभेड़ में आरोपित देवर पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आसीवन के एक गांव की 40 वर्षीय महिला ने अक्टूबर 2024 में अपने 22 वर्षीय देवर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। करीब 15 दिन पहले वह जमानत पर छूटकर बाहर आया था और लखनऊ में रहकर मजदूरी करने लगा था। भाभी देवर के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।
सोमवार रात देवर लखनऊ से अपने गांव पहुंचा। यहां फिर से घर के बंटवारे को लेकर उसका भाभी से विवाद हो गया। दोनों एक—दूसरे से गाली—गलौज करते हुए घर से 20 मीटर दूर पयार की खरही के पास पहुंच गये। गुस्से में देवर ने कुल्हाड़ी से भाभी के सिर पर वार कर दिया जिससे वह वहीं गिर गई। भाभी को मरा समझ घबराए देवर ने उसे पयार की खरही में फेंक दिया और आग लगा दी।
आस—पास के लोगों व घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आग बुझाकर किसी तरह जले शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की तहरीर पर देवर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। मध्य रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से देवर घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here