रूपा गोयल बांदा। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने 13 सूत्रीय मांगों को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा।
डीएम को दिये ज्ञापन में संगठन के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह गौतम ने मांग किया कि पंचायत कर्मियों को पंचायतों को सौंपकर विकेन्द्रीकरण की आदर्श व्यवस्था लागू की जाय। छोटी पंचायतों को अतिरिक्त विकास कोष दिया जाय। मनरेगा के सारे अधिकार प्रदान किये जायं। खनिज निकासी की धनराशि के समस्त अधिकार पंचायतों को प्रदान किये जायं सहित अन्य कई मांगे शामिल हैं।
ज्ञापन देने वालों में कोषाध्यक्ष लाला भईया प्रधान चमरहा, जिला मीडिया प्रभारी रतनेश कोरा प्रधान कुरौली, जिला महासचिव पुष्पेंद्र कुमार प्रधान बड़ोखर, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह प्रधान जौहरपुर, जिला महामंत्री जगपत सिंह प्रधान बिछवाही, जिला मंत्री आनंद कुशवाहा प्रधान, जिला महामंत्री कमलेश कुमार प्रधान अतर्रा ग्रामीण, सिकहुला प्रधान, आशा वर्मा प्रधान पचनेही, लियाकत प्रधान, अशोक कुमार अलिहा प्रधान आदि लगभग आधा सैकडा जिला समिति के प्रधान शामिल हुये। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह गौतम की अध्यक्षता सभी ने यह घोषणा कि वह किसी भी प्रकार का शोषण अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।