आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजय राय के नेतृत्व में भाजपा के कुशासन का जनता मांगे हिसाब का नेतृत्व करते हुए अजय राय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा विधानसभा घेराव की भूमिका बना प्रदर्शन किया जाना था लेकिन योगी की भाजपा सरकार की तानाशाही व दबंगई के चलते कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी को उनके घरों पर ही नजरबंद करके गिरफ्तार कर लिया। इससे आक्रोशित कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए नारे लगाए।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व महामहिम स्व. रामनरेश यादव के पुत्र कमलेश यादव पूर्व महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस को नज़रबन्द व गिरफ्तारी किये जाने की मन्शा से उनके घर के बाहर आये उत्तर प्रदेश सरकार के पुलिसकर्मियों से भिड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध तीख़ी निंदा की और नारेबाजी की गई। साथ ही कहा कि जब-जब योगी डरता है, पुलिस को आगे करता है।
योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी नहीं चलेगी, भाजपा मुर्दाबाद तथा जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है जैसे नारे लगाकर घरों पर ही विरोध प्रदर्शन पुलिस की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर अजय यादव, अनिल यादव, संजय यादव, सुनील कुमार, संजय कुमार, अभिराम सिंह, मुन्ना लाल, रामनाथ, अभय कुमार, नरेन्दर, राम प्रवेश यादव, राधे, सर्वेश कुमार, महिपाल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।