शुरू हुई धान की खरीद, किसानों ने ली राहत की सांस

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के खाद्य विभाग पर बनाए गए हैसर धान क्रय केंद्र पर खरीद शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस लिए है। हालांकि धान की सफाई करने में किसान लापरवाही बरत रहे हैं जिसके कारण सफाई करने में समय लगने के कारण थोड़ी भीड़ बढ़ जा रही है।
तहसील क्षेत्र के खाद्य विभाग द्वारा बनाए गए धन क्रय केंद्र हैसर सर्वप्रथम व हैसर द्वितीय पर एसएमआई अनुज त्रिपाठी की देख—रेख में धान क्रय केंद्र का संचालन शुरू हो गया। हैसर प्रथम पर 102 किसानों से 5300 कुंटल धान की खरीद की जा चुकी है।
इसी तरह से धान क्रय केंद्र हैसर सेकंड पर 85 किसानों से 5000 कुंटल धान खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि खाजों के किसान राजन राय, तगोपीपुर के किसान रामनयन, बड़गो के किसान अशोक राय व गाई बसंतपुर के किसान रामचेत चौरसिया सहित जो भी किसान अभी तक क्रय केंद्र पर आये, उनका धान खरीदा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि धान की सफाई अगर किसान करके ले आते हैं तो तुरंत उनके धान को तौलने का काम शुरू हो जाता है। धान के पैया या गंदा धान होने के बाद कारण उसे सफाई करवाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जो भी किसान धान साफ पर ले आएंगे, उसे खरीदने का काम समय से किया जाएगा। सरकार की मंशानुरूप खरीदारी की जाएगी और उनका भुगतान भी समय से किया जाएगा।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here