विधानसभा घेराव को लेकर लखनऊ सीमा पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में विधानसभा घेराव के लिए एकजुट होकर नेहरू भवन पहुंच रहे कांग्रेसी एकजुट हो रहे हैं। इसकी भनक लगते ही पुलिस अफसरों ने विधानसभा के आसपास के अलावा लखनऊ सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
मालूम हो कि यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र चल रहा है। कांग्रेस पार्टी के लोगों ने लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है।
विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेसी नेहरू भवन पहुंचे। पुलिस ने विधानसभा के आस—पास सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षा कड़े बंदोबस्त किए हैं। वहीं कांग्रेस के विधानसभा घेराव के मद्देनजर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। कांग्रेसियों ने के मुताबिक कि एलयू से जुड़े एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के घर पुलिस दबिश डाल रही है। कार्यकर्ताओं के दोस्तों को पुलिस जबरन बीती रात उठा ले गई। ठाकुरगंज पुलिस ने कल रात से एक कार्यकर्ता के दोस्त को थाने में बैठा रखा है।
उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस बुधवार को विधानभवन का घेराव करेगी। इसमें केंद्र के कुछ बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि विधानभवन घेराव कार्यक्रम से घबराई प्रदेश सरकार पुलिस के माध्यम से नेताओं व कार्यकर्ताओं को डरा—धमकाकर रोक रही है।
प्रदेश के अधिक से अधिक जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर धरने में शामिल होने से रोका जा रहा है जो निहायत ही शर्मनाक और लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी लखनऊ के शहरी क्षेत्र से लेकर सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह, चौकी प्रभारी अवनीश यादव सहित तमाम पुलिसकर्मी समेत पीएससी के जवान लखनऊ बाराबंकी बॉर्डर पर तैनात दिखे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here